Basti - Raj Arya
रुधौली: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 29 दिसंबर को मंदबुद्धि की कोख से जन्मे नवजात व उसकी मां को लेने के लिए परिजन मंगलवार की देर शाम सीएचसी रुधौली पहुंच गए, जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद प्रभारी निरीक्षक व डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में नवजात व उसकी मां को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ज्ञात हो कि रविवार को सुबह लगभग आठ बजे कस्बे के बखिरा तिराहे पर एक मंदबुद्धि महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी, जिसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने अपने साथियों के साथ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया था, देर शाम महिला ने एक सुंदर नवजात को जन्म दिया था। मन बुद्धि के नवजात जन्मने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई जिसके बाद उसके संत कबीर नगर जनपद के लोहरसन गांव निवासिनी माधुरी निषाद अपने पुत्र दिलीप निषाद व ग्राम प्रधान अहमद सोहेल रहमानी के साथ उसे ढूंढते हुए सीएचसी रुधौली तक आ गए। यहां वे अपनी बहू को देखते ही पहचान गए तथा डॉक्टरों से अपनी बहू व पोते को ले जाने की बात कही। जिसके बाद महिला चिकित्साधिकारी श्वेता गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, सभासद गोपाल सिंह, राजकुमार सोनी आदि की मौजूदगी में कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए नवजात व प्रसूता को परिजनों को सुपुर्द किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।