आखरी 14.84 करोड़ के भुगतान के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनशन व धरना समाप्त - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 21 February 2020

आखरी 14.84 करोड़ के भुगतान के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनशन व धरना समाप्त

रिपोर्ट -राज आर्या 

रुधौली: बकाया गन्ना भुगतान को धरने पर बैठे किसान संगठन व गन्ना किसानों को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली, चीनी मिल द्वारा पुराने गन्ना बकाया में आखरी 14.84 करोङ बकाया के पूर्ण भुगतान के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आमरण अनशन को समाप्त कर दिया। इसी के साथ संगठन और किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। लेकिन इसके साथ मिल प्रशासन को नए गन्ने के भुगतान फंसाने पर पुनः धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी।

इसके पूर्व अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश पटेल को वर्ष 2018-19 के पूर्ण व आखिरी भुगतान का प्रपत्र सौंपते हुए उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने जूस पिलाकर अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनशन तुड़वाया एवं किसानों के साथ ज्यादती न होने देने का भरोसा भी दिलाते हुए संगठन व किसानों को बधाई दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि मिल प्रशासन किसानों के साथ छलावा न करें तो किसान भी चीनी मिल का पूरा सहयोग कर गन्ने की पैदावार और बढ़ाएगा, लेकिन स्थिति इसके ठीक विपरीत है और इसमें सुधार लाना अत्यंत ही आवश्यक है। राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश सिंह ने कहा कि संगठन सदैव ही किसानों के हित के बारे में सोचती रही है, चीनी मिल ही नहीं यदि किसी भी मसले पर किसानों के साथ छलावा होगा तो संगठन इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमंगल सक्सेना, मीडिया प्रभारी संतोष चौधर, संजय कुमार, प्रदीप मौर्या, जवाहिर, हरगोविंद, अजय कुमार, अनुज चौधरी, शंकर त्रिपाठी, विजय सिंह, गुड्डू चौधरी, गोकरन चौधरी, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।