फोटो -लोकसभा चंदौली , अजगरा विधानसभा के विधायक कैलाश नाथ सोनकर और पीयूष मिश्र राष्ट्रीय प्रवक्ता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
भारतीय जनता पार्टी का नारा "सबका साथ और सबका विकास" कैसे फूल और फल रहा है, इसकी बानगी देखिये!
आज हर समाचार पत्रों में टी वी चैनल में दिखाया जा रहा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी , माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय राज्यपाल जी, चंदौली जा कर पड़ाव, चंदौली में, ₹1254 करोड़ की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, व मूर्ति का अनावरण कर रहे है!
जैसा सभी को ज्ञात होगा कि , जब भी प्रधानमंत्री जी , और मुख्यमंत्री जी का कोई भी कार्यक्रम किसी भी जगह होता है, तो वहाँ के जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाता है!क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री जी पूरे देश प्रदेश के माननीय है,न कि किसी पार्टी के लोगों के या किसी व्यक्ति विशेष के!
सबका साथ और सबका विश्वास का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की नीति- नीयत देखिये, आज लोकसभा चंदौली, अजगरा विधानसभा के हमारे विधायक माननीय श्री कैलाश नाथ सोनकर जी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार और माननीयों ने कार्यक्रम में बुलाने की कोई जरूरत नही समझी!
अब आपको समझ मे आ गया होगा कि, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का कैसे झूठा नारा बुलंद किया जा रहा है!
अभी 311 विधायक भारतीय जनता पार्टी में है,भारतीय जनता पार्टी यह अच्छे से जान ले, कि 2022 में ,11 तक ही रह जाएंगे!
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।