प्राइमरी स्कूल आराजी बसडीला बना गोरखपुर का पहला स्मार्ट क्लास स्कूल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 February 2020

प्राइमरी स्कूल आराजी बसडीला बना गोरखपुर का पहला स्मार्ट क्लास स्कूल

ब्यूरो गोरखपुर कृपा शंकर चौधरी

गोरखपुर। जहां चाह वहीं राह को चरितार्थ करने वाले प्राइमरी स्कूल आराजी बसडीला पिपराइच गोरखपुर के अध्यापकों द्वारा अथक एवं अनवरत प्रयास के उपरांत उनका विद्यालय जिले का पहला बिद्यालय बन गया है जिसके सभी क्लास स्मार्ट क्लास है।
गोरखपुर बेसिक के इस बिद्यालय मे क्लास 1 से 5 तक सभी क्लास के पढ़ाई स्मार्ट tv व प्रोजेक्टर द्वारा की जाती है। प्रतिभा के धनी आशुतोष सिंह ने बताया कि यह सामुदायिक सहयोग से सफल  हो पाया है।
उन्होंने कहा कि मेरे बिद्यालय परिवार ,पूर्व ग्राम प्रधान, वर्तमान ग्राम प्रधान सुरेंद्र मोहन,मेरे बड़े भाई ब्लॉक प्रमुख  खोराबार एवं मेरे दोस्तो के सहयोग से यह हो सका है जिससे क्लास 1 क्लास 2,क्लास 3,क्लास 4 में स्मार्ट tv व क्लास 5 में प्रोजेक्टर से पढ़ाई की जाती है जिससे स्कूल मे बच्चों की उपस्थिति काफी अच्छी रहती है इसके अलावा स्कूल में wifi की सुविधा भी उपलब्ध है
अंत में उन्होंने कहा कि आज मेरा व मेरे बिद्यालय परिवार का ये सपना पूरा हुआ की आराजी बसडीला स्कूल पूरी तरह से स्मार्ट स्कूल हो गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।