एसडीएम सदर व ईओ अकबरपुर के माध्यम से समाजसेवी उर्मिला पाठक द्वारा उपलब्ध कराये गये 26 गरीब असहाय लोगों को राशन किट - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 26 April 2020

एसडीएम सदर व ईओ अकबरपुर के माध्यम से समाजसेवी उर्मिला पाठक द्वारा उपलब्ध कराये गये 26 गरीब असहाय लोगों को राशन किट


संवाददाता:अरविन्द शर्मा

कोरोना महामारी के चलते गरीबों को वितरित किये राशन किट

एसडीएम सदर व ईओ अकबरपुर के माध्यम से समाजसेवी उर्मिला पाठक द्वारा उपलब्ध कराये गये 26 गरीब असहाय लोगों को राशन किट 


कानपुर देहात ।कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के चलते गरीब असहाय लोगों को राशन सामग्री समाजसेवियों द्वारा मुहैया करायी जा रही है। इसी क्रम में समाजसेवी उर्मिला पाठक द्वारा द्वारा उपलब्ध कराये गये करीब 26 गरीब असहाय लोगों को राशन किट जिसमें दाल, आटा, चावल, तेल, नमक, सब्जी आदि उप जिलाधिकारी सदर आनन्द कुमार सिंह व नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी देवहूती पाण्डेय के माध्यम से अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मिलकिनपुरवा बम्बा के पास रह रहे लोगों को बांटे गये। 
वहीं राशन वितरण में उप जिलाधिकारी व नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी द्वारा समाजसेवी उर्मिला पाठक द्वारा गरीबों को राशन वितरण करने पर उनके इस कार्य की सराहना की तथा कहा कि इस तरह से सभी लोगों को कार्य कर लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कोरोना वायरस महामारी के चलते गरीब असहाय लोगों को सहयोग करने के लिए समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। वहीं समाजसेवी उर्मिला द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार जिला अस्पताल के पास रह रहे लोगों को भी राशन सामग्री किट उपलब्ध करायी गयी है। इस मौके पर अधिकारियों को शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अकबरपुर वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार, रिंकू बाबू, सतनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।