देवरिया: दो बी डी. ओ हटाये गये - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 2 April 2020

देवरिया: दो बी डी. ओ हटाये गये


गोरखपुर ब्यूरो


   देवरिया ।  जिलाधिकारी अमित किशोर ने दो ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारीयो को लापरवाही बरतने पर हटा दिया है। इन दोनों खंड विकास अधिकारियों पर कोरोना से संबंधित बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। उनके स्थान पर दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सभी बीडीओ/ कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को अपने ब्लॉक में कोरोना से बचाव हेतु जिमेदारी दी गयी है। उन्हें अपने ब्लॉक के उपस्थित रह कर इससे जुड़ी गतिविधियों को संचालित करना है। लेकिन जिले के दो ब्लॉक बनकटा एवं भलुअनी के बीडीओ ने इस महत्वपूर्ण कार्य मे लापरवाही बरती।
इसको देखते हुए बनकटा के खंड विकास अधिकारी शिवनरायन पटेल व भलुअनी की बीडीओ शशि पाण्डेय को हटाकर जिला विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर सौरभ सिंह को बनकटा व ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता चन्द्रभान सिंह को भलुअनी ब्लाक के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।