जिम्मेदार नागरिक बनने पर चालान कट गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 27 April 2020

जिम्मेदार नागरिक बनने पर चालान कट गया

कृपा शंकर चौधरी

जिम्मेदार नागरिक बनने पर चालान कट गया

गोरखपुर। प्रशासन द्वारा जानबूझकर गलतियां करने से देश एवं मानव सेवा में विश्वास रखने वालों को धक्का लगना जायज है। दरअसल गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी प्रदीप कुमार चौधरी को समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ कि लाॅकडाउन में खून की कमी बनी हुई हैं। खून देने की इच्छा से अपने चारपहिया वाहन से  गोरखपुर पहुंचने पर पैडलेगंज में ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया और घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया। सबकुछ बताने के बाद जाने दिया गया। खून देकर घर लौटने पर पता चला कि सबकुछ जानने के बाद भी पुलिस द्वारा आनलाइन चालान काट दिया गया है। 
गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र के रामपुर डाड़ी गांव के निवासी प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस तरह के कार्य देश एवं मानव सेवा में आस्था रखने वालों के लिए चोट पहुंचाने वाली है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने एवं बाहर निकलने का जायज कारण बताने और ठीक है जाइए कहने बाद भी चालान काटना समझ से परे है।
प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि इस मामले को वह उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे ताकि अच्छी भावना रखने वाले लोगों को ठेस न पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।