लखनऊ ब्यूरो
विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध कलाकार अमन सिंह गुलाटी ने बनाया एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड
आज विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर अमन के द्वारा बनाई गई बदाम के ऊपर विश्व की सबसे छोटी किसी पुस्तक की रिप्लिका को आज विश्व रिकॉर्ड की संस्था इनक्रेडिबल बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा *विश्व रिकॉर्ड* की श्रेणी में दर्ज कर लिया गया है . अमन ने बताया कि उन्होंने यह रिप्लिका को बीते माह में बनाया था . साथी अमन ने बताया कि यह रिप्लिका उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक जी के एडीसी मेजर जगमीत सिंह के द्वारा लिखित पुस्तक *"माय स्टिंट विथ श्री राम नाईक"* के मुख्य पृष्ठ की बनाई है अमन ने इस रिकॉर्ड के लिए मेजर जगमीत सिंह जी को भी धन्यवाद किया जिसे उन्होंने आवेदन किया था आज शाम विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर अमन को इस बात की जानकारी मिली कि उनके इस आवेदन को *विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कर लिया गया है अमन इससे पहले भी कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं अमन ने बताया कि यह उनका नौवां विश्व रिकॉर्ड है इससे पहले वह अन्य 8 रिकॉर्ड भी बना चुके हैं जिसमें उन्होंने हर बार अपनी कलाकृति के जरिए लोगों को जागरूक किया साथी अमन एक *विश्व प्रसिद्ध अलमेंड आर्टिस्ट्स भी हैं अमन अपनी अनोखी अलमेंड चित्रकारी के जरिए भी विश्व भर में जाने जाते हैं.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।