कानपूर : डीएम ने आयी स्प्रे मशीन दवा छिडकाव का लिया जायजा, दिये निर्देश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 8 April 2020

कानपूर : डीएम ने आयी स्प्रे मशीन दवा छिडकाव का लिया जायजा, दिये निर्देश



ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा


कानपुर देहात।जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते जनपद के सभी नगरीय क्षेत्रों व विकास खण्ड सरवनखेडा हेतु स्प्रे मशीन दवा छिडकाव हेतु अलीगढ़ से आयी 10 मशीनों का जायजा लिया व सभी सम्बन्धित जगहों पर पहुंचाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में दवा का छिडकाव करने में मदद मिलेगी व आसानी से अधिक जगहों पर दवा का छिडकाव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय क्षेत्रों के अधिकारीगण इन मशीनों के माध्यम से आसानी से छिडकाव कराने में मददगार साबित होगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम सदर आनन्द कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। 
---------------------------------

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।