जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट व,मास्क,सेनेटाइजर व ग्लव्स का किया वितरण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 2 April 2020

जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट व,मास्क,सेनेटाइजर व ग्लव्स का किया वितरण

कैलाश सिंह विकास

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को किया जागरूक व लाक डाउन का पालन करने का किया अपील 

वाराणसी रोहनिया-लाक डाउन के दौरान इन्द्रा हॉस्पिटल के सौजन्य से नरायनपुर,डाफी,मुंडादेव, भगवतीपुर ,डंगरीसराय,व बच्छावँ में इन्द्रा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सी.एस.वर्मा  के द्वारा 300 लोगो को भोजन का पैकेट, मास्क,सेनेटाइजर व ग्लव्स वितरित किये और कोरोना जैसे संक्रामक महामारी से बचने के लिए लोगो को जागरूक किये । कोरोना को लेकर देशभर में चल रहे लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए लोगो से अपील किये।आपलोग अनावश्यक घर से बाहर न निकले आपस में कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाये रखे, सेनेटाइजर  व मास्क का प्रयोग करे ।खाने से पहले हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धूल ले,शाकाहारी भोजन करे।
मांसाहारी से बचे,और गांव के लोगो से विशेष तौर से यह अपील किये कि अपने शरीर का रोग -प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये।कोरोना जैसे संक्रामक महामारी से बचने के लिए गुनगुना पानी पीये, भाप ले।और ग्रामीण इलाके में आसानी से मिलने वाले जैसे - सहजन कि सब्जी, सोंठ,काली मिर्च,अदरक , तुलसी,अश्वगंधा,आंवला का मुरब्बा,गिलोय, लहसुन, नीम की पत्ती,मुँगदाल की खिचड़ी ,पपीता आदि  सब्जियों को उबालकर बनाया गया। गर्म सुप का प्रयोग करे जिससे शरीर का रोग -प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और कोरोना जैसे संक्रामक महामारी से बचे और अपने परिवार को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।