सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय ओम प्रकाश राजभर ने भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की 129वीं जयंती परम पूज्य बोधिसत्व डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के चरणो में श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि ना रब ने दिया ना रहमान ने दिया जो कुछ भी दिया बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने दिया , न्याय पाने के लिए अदालत दिया मुकदमा लिखाने के लिए थाना दिया इलाज कराने के लिए अस्पताल दिया रोजगार के लिए फैक्ट्री और कल कारखाना खोलने के लिए व्यवस्था दिया जिसका जीता जागता उदाहरण भगवान राम का मंदिर बनाने की इजाजत सर्वोच्च न्यायालय से मिला जिसकी देन बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की है आज हमको जो कुछ भी मिल रहा है वह बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की बदौलत मिल रहा है। पिछड़े दलित अल्पसंख्यक समाज के लोगों बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी ने आपको वोट का अधिकार दिया है,उसी से आपके बेटा बेटा बेटी को सिपाही दरोगा डॉक्टर मास्टर इंजीनियर कलेक्टर एवं एमएलए एमपी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने की ताकत बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी ने दिया , हम लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल और कॉलेज विश्वविद्यालय दिया ,लेकिन आप अपनी ताकत हिंदू मुसलमान में बांट देते हो,मंदिर मस्जिद के झगड़े में बांट देते है, जो अपने वोट को बेच देता है वह कभी सम्मान इज्जत अधिकार नहीं पाता है,आजादी के 73 साल में 60% लोग अशिक्षित हैं जिसकी देन सिर्फ नेता हैं जो तुम्हारा वोट लेकर सत्ता के गलियारे में जाते रहे है, आप अपने वोट की कीमत को पहचानो अपने अधिकार के लिए लड़ो तभी आपका भला हो सकता है कोई अब अवतार नहीं होगा जो तुम्हारा भला कर सके महार गौतम बुद्ध जी महात्मा ज्योतिबा फुले राजभर महाराजा सुहेलदेव जी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी जैसे महामानव पैदा हुए ,भारत के संविधान की उद्वेशिका के अनुसार ‘हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए संकल्पित है।‘
डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर आज हम शपथ लें बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के बताए हुए आदर्शों पर चलकर हम अपने हक अधिकार सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे, हम अपना वोट किसी कीमत पर बिकने नहीं देंगे हम अपने शासन प्रशासन में हिस्सेदारी लेकर रहेंगे । यह तभी संभव है जब बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाएंगे उनके विचारों को आगे बढ़ाएंगे उनके आदर्शों को हम लोग मानेंगे तभी संभव है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।