गोरखपुर में कोरेना का दूसरा मरीज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 30 April 2020

गोरखपुर में कोरेना का दूसरा मरीज

कृपा शंकर चौधरी

      गोरखपुर में मिला कोरोना का दूसरा मरीज

गोरखपुर । जिले में एक और कोरोना मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। हैरत की बात यह है कि यह मरीज भी बिना रोकटोक के एम्बुलेंस के माध्यम दिल्ली से गोरखपुर पहुंचा है।

बताया गया कि मंगलवार को मरीज का पूरा परिवार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से अपने गांव  बांसगांव के भैंसा रानी पहुंचा था।दरअसल यह मरीज, कई साल से परिवार समेत दिल्ली में रह रहा था। सफदरजंग अस्पताल में हालत में सुधार होते न देखकर परिजनों ने 23 हजार रुपये में एंबुलेंस तय की और मंगलवार को अपने गांव आ गए।
एंबुलेंस में मरीज के साथ उसकी पत्नी, दो बेटी और तीन साल का पोता भी था। ये लोग जब गांव पहुंचे तो वहां गांव वालों ने विरोध किया। इस पर प्रधान सभी को बांसगांव सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गयाऔर उसी एंबुलेंस से सभी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।

बताया गया कि जिला अस्पताल में जांच के बाद सबको नंदा नगर स्थित 100 बेड के टीबी अस्पताल में क्वारंटीन करवा दिया गया था। जहां उनका नमूना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो  इनमें से एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
जिले मे एम्बुलेंस का बिना रोकटोक आना सावधानी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है जबकि पहले मरीज के केस मे लापरवाही पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।