कैलाश सिंह विकास
रविवार 12 अप्रैल को सुबह 10 से 11 के बीच सभी लोग अपने खुद के मोबाइल में*“आरोग्य सेतु एप्प"*डाउनलोड करे
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जनपदवासियों से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा है कि आगामी रविवार 12 अप्रैल को सुबह 10 से 11 बजे के बीच वाराणसी के प्रत्येक नागरिक अपने मोबाइल पर *"आरोग्य सेतु एप्प"* डाउनलोड करे। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए वाराणसी का सुरक्षा चक्र और मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि रविवार 12 अप्रैल को सुबह 10 से 11 बजे के बीच वाराणसी के प्रत्येक नागरिक अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप्प"* डाउनलोड करे। इसके बाद अपने आसपास उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को ये एप्प डाउन लोड कराये। इसके बाद सभी लोग उस एक घंटे में कम से कम वाराणसी के 10 लोगो को फ़ोन करके उसी एक घंटे के दौरान एप्प डाउन लोड कराये।
जिलाधिकारी ने सभी खुली हुई दुकानों के दुकानदार से भी कहा है कि सभी ग्राहकों को उस एक घंटे में एप्प डाउन लोड कराएं। सभी पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं नगर निगम के लोग अपने वाहनों से अनाउंसमेंट कर और हूटर बजा कर लोगो को इसकी याद भी दिलाएं। ताकि कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए आरोग्य सेतु एप के माध्यम से बनने वाले सुरक्षा चक्र में अपनी योगदान करते हुए इस एप्प को स्वयं डाउनलोड करने तथा लोगों को उनके मोबाइल में डाउनलोड कराने के अपने महत्वपूर्ण भूमिका से वंचित न रहने पाये। उन्होंने सभी एफएम रेडियो के लोगों से भी प्रत्येक एक घंटे के अंतराल पर अपने रेडियो द्वारा जनसामान्य को रविवार 12 अप्रैल को सुबह 10 से 11 बजे के बीच वाराणसी के प्रत्येक नागरिको को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करने के लिये याद दिलाएं जाने के लिए भी अपील की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।