संवाददाता आलोक चौधरी बस्ती
बस्ती जिला ग्रीन जोन की तरफ अग्रसर, 16 पॉजिटिव मरीजों में से 10 की रिपोर्ट आई निगेटिव, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
बस्ती । जनपद में 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 10 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उक्त बात की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि आज इन सभी 10 लोगो को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा ।
बताते चलेगी बस्ती जनपद में अभी तक 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें से एक की मृत्यु हो चुकी है तथा 14 मरीजों को पहले ही डिस्चार्ज कर दिया गया है वह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इसी क्रम में 10 और पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें आज डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाएगा। इस तरह बस्ती जनपद में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या केवल 06 रह जायेगी जो की बस्ती जनपद के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। ऐसे ही रहा तो लाकडाउन पार्ट 3 के खत्म होने से पहले ही बस्ती जनपद ग्रीन जोन में आ सकता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।