कैलाश सिंह विकास
25वां काशीरत्न एवं शान ए काशी अलंकरण समारोह 2020 स्थगित-
वाराणसी। हम सभी को विदित है कि वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। महाशक्तियां भी इस समस्या के समाधान के लिए विवश हैं सामाजिक व धार्मिक आयोजनों पर अंकुश लग गया है। ऐसे में इण्डियन एसोसिएशन आफ जनर्लिस्ट ( आई ए जे )व्दारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अलंकरण 25 वां काशीरत्न एवं शान ए काशी समारोह 2020 को स्थगित करके ही मानवता की सेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। साथ ही आप सभी पदाधिकारियों / सदस्यों से निवेदन है कि अपने भी सुझाव रखते हुए अग्रिम सूचना तक की प्रतिक्षा करें। आपके सुझाव व सहमति के उपरांत ही कार्यकारिणी का गठन व आवेदन पत्र मंगाए जायेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।