रिपोर्ट यशवंत यादव
महराजगंज में कोरोना के दो और केस मिले, एक्टिव केस की संख्या 26 हुई
महराजगंज । जिले में शनिवार को कोरोना के दो और केस मिले जिससे जिले में एक्टिव केस की संख्या 26 हो गई है। राहत वाली बात यह है कि 7 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। एक की मौत हुई है लेकिन वह गोरखपुर जिले का रहने वाला था। महराजगंज जिले से उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था।
सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए 19 वीं रिपोर्ट आ गई है। 54 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इसमें से दो संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें से एक लक्ष्मीपुर क्षेत्र के शिवपुर थरौली का रहने वाला है। वह इंदौर से आया है। दूसरा संक्रमित फरेंदा क्षेत्र के हरैया बरगदवा का रहने वाला है। वह मुंबई से आया है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।