कैलाश सिंह विकास
गुरुवार को जिले में कुल 4 नए कोरोना मरीज मिले
ग्राम औढ़े थाना रोहनिया नया हॉटस्पॉट बनेगा
बीएचयू लैब से गुरुवार को प्राप्त एक और और सैंपल का परिणाम प्राप्त हुआ। एक नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। इस प्रकार आज गुरुवार को वाराणसी जनपद में कुल 4 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
19 वर्षीय यह मरीज ग्राम औढ़े थाना रोहनिया का निवासी है। दिल्ली में 10 + 2 SSC की तैयारी करता था। 17 मई को दिल्ली से ट्रेन द्वारा वाराणसी आया। वाराणसी आने पर स्क्रीनिंग के बाद इसकी सेंपलिंग कराई गई। इस प्रकार जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 126 हो गई है, 77 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, एक्टिव मरीजों की संख्या 45 है।
ग्राम औढ़े थाना रोहनिया नया हॉटस्पॉट बनेगा। इसको मिलाकर हॉटस्पॉट की संख्या 58 हो गई है, 20 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं,एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 33 है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।