गोरखपुर मंडल में कोरोना के 6 मरीज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 2 May 2020

गोरखपुर मंडल में कोरोना के 6 मरीज

गोरखपुर ब्यूरो

गोरखपुर मंडल में कोरोना के 6 मरीज तीन गोरखपुर दो  देवरिया एक महराजगंज- मंडलायुक्त


गोरखपुर। चारो जिले मिलाकर गोरखपुर मंडल में कोविड-19 संक्रमण महामारी से बचाव हेतु मंडल के  आला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्ण तरीके से  निर्वहन कर रहे हैं । मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि मंडल में कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से 6 व्यक्ति ग्रसित है जिनमें तीन गोरखपुर दो देवरिया एक महराजगंज के हैं एवं सभी दिल्ली एवं मुंबई मे रह कर किडनी लिवर टीवी जैसे भयंकर बीमारियों की दवा करा रहे थे । वहां से एंबुलेंस द्वारा अपने-अपने जनपदों में पहुंचे मरीजों को घर पहुंचने से पहले ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया है जो अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं 14 दिनों बाद कोविड-19 का टेस्टिंग किया जाएगा लगातार तीन टेस्टिंग करने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें सुरक्षित सम्मान के साथ  उनके घरों पहुंचा दिया जाएगा। 
 उन्होंने बताया कि हमारे मंडल के सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान बाहर से आने वाले मजदूरों व व्यक्ति एवं एंबुलेंस पर विशेष निगरानी कर रहे हैं अगर इस तरह के संभावित मरीज दिखाई दे रहे हैं तो जिला प्रशासन उन्हें तत्काल अस्पतालों में भेज कर परीक्षण कराने के बाद क्वारंटाईन सेंटरों में क्वाँरंटीन कर दिया जा रहा है और उसके बाद ही उक्त व्यक्ति को घर जाने दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।