कैलाश सिंह विकास
तीसरे दिन भी भाजपा ने बांटा सैनिटाइजर व फेस मास्क
(कैंट विधायक सौरभ भी सड़क पर उतरे)
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार काशी एवं गोरक्ष क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर जी और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में सब्जी वाले, ठेले वाले, फेरीवाले तथा आमजनों की बीच सैनिटाइजर व फेसमास्क का वितरण शनिवार को भी किया गया।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ मुन्ना ने बताया कि पूरे महानगर में टोलियाँ बनाकर तीन दिन में लगभग एक लाख मास्क और दस हजार सैनिटाइजर* बांटी गई।
कैम्प कार्यालय प्रमुख व महानगर महामंत्री नवीन कपूर ने बताया कि लाकडाउन के शुरूआत से अब तक पूरे महानगर में लगभग तीन लाख फेसमास्क और डेढ़ लाख सैनिटाइजर वितरित किए गए।
महानगर के अन्तर्गत आने वाले तीनों विधानसभा में आलोक श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी और अभिषेक मिश्रा* की देखरेख में सैनिटाइजर और फेस मास्क वितरण का वितरण किया जा रहा है।
रास्ते में कार्यकर्ता बन्धु उन सभी लोगों को जागरूक भी कर रहे थे।
आज शनिवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज* सहित राहुल सिंह अशोक पटेल आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, ई0 अशोक यादव, डॉ रचना अग्रवाल, अशोक कुमार, डॉ गीता शास्त्री, डॉ अनुपम गुप्ता,मधुप सिंह,किशन कन्नौजिया बृजेश चौरसिया, नीरज जायसवाल, किशोर कुमार सेठ "मुन्ना", वैभव कपूर, अभिषेक वर्मा गोपाल, जगन्नाथ ओझा, सिद्धनाथ शर्मा, कमलेश सोनकर,संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र,अजय प्रताप, गोपाल गुप्ता, जितेन्द्र यादव बाबू आदि अपने अपने क्षेत्रों में उपस्थित होकर वितरण में सहयोग कर रहे थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।