कैलाश सिंह विकास
आई ए जे ने हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया
पत्रकारिता सामाजिक सेवा है - राजेश मिश्रा
वाराणसी,दिनांक 30.05.2020
इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ( आई ए जे ) सामाजिक दूरी को दृष्टिगत रखकर आन लाइन हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया।
इस आन लाइन सादे समारोह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास जी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि द्वय डॉ.नरेंद्र सिंह पाल एवं डॉ. राजीव कुमार जी गौतम थे।
30 मई सन् 1826 में पहला हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र " उदंत मारतंड " कोलकाता से प्रकाशित हुआ, जिसके संपादक कानपुर निवासी पंडित जुगल किशोर शुक्ल जी थे।
इसी संदर्भ की विस्तृत चर्चा की गयी और हिंदी पत्रकारिता के विकास में पत्रकारों की अहम भूमिका और योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि श्री राजेश मिश्रा जी ने कहा कि पत्रकारिता विसुद्ध रूप से सामाजिक सेवा है, इसे कभी भी अर्थोपार्जन से न जोड़ें।
आन लाइन व्यवस्था में उपरोक्त के अतिरिक्त मीडिया प्रभारी UP18 न्यूज श्री काली शंकर उपाध्याय, श्री नरेंद्र पाल दैनिक जागरण, मो. सुहेल अख्तर, विक्रम कुमार, श्रीमती नूतन सिंह आदि उपस्थिति रहे।
कार्य क्रम का संचालन इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आई ए जे) के प्रदेश अघ्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंजीनियर राम नरेश " नरेश " जी ने किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।