कृपा शंकर चौधरी
सूचना मिलने पर गोरखपुर मेयर ने तत्काल कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
जनपद गोरखपुर में रेलवे बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उसके सहयोगी संस्थाएं विगत कई दिनों से दूरदराज से आ रहे राहगीरों के भोजन पानी दूध बिस्कुट आदि की व्यवस्था में जुटी हुई है ।
बस स्टैंड के पास इनका खाद्य वितरण शिविर लगने के कारण काफी संख्या में भीड़ का जमाव हो जाता है जिससे कोरोनावायरस के संक्रमण का मन में भय व्याप्त रहता है । जब इसकी सूचना गोरखपुर मेयर को मिली तो उन्होंने बस स्टैंड पर लगे शिविर और उसके आसपास इलाकों में तत्काल सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया और आश्वासन दिया कि गाड़ियां इधर लगातार आ के छिड़काव करती रहेंगी , किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभिलंब मुझे अवगत करावे ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।