लखनऊ ब्यूरो
अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने की बजाय नाकामी छुपाने में लगी है सरकार - ओमप्रकाश राजभर
लखनऊ । कोविड 19 कोरोना के बढ़ते ग्राफ और मजदूर , बेरोजगार की मुसीबत कम न होने से राजनीतिक हलचल भी गरम होती जा रही है। अलग अलग राजनीतिक दलों द्वारा जनता के संवेदना को समझते हुए आवाज उठाई जा रही है।इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के आलाकमान ओमप्रकाश राजभर ने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार अपने जिम्मेदारी पर पर्दा डालने और जनता को मुर्ख बनाने का काम कर रही है।
राजभर ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड से अब तक तमाम जगहों से वीडियो/फ़ोटो के माध्यम से सरकार की नाकामियां सामने आ गयी है,तो सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए एक नया बहाना ढूढ निकाली है,अब मोबाइल से संक्रमण फैलने का नया राग अलापने लगी है,ताकि कोई गरीब,मजदूर अपने मोबाइल से इनकी नाकामियां उजागर कर जनता के सामने न कर सके आप बड़े tv चैनलों को ख़रीदकर अपनी नाकामी पर पर्दा डाल सकते है,लेकिन मजदूरों की आवाज़ कभी नही दबा सकते,इसे बैन आइसोलेशन वार्ड से ही नही पूरे देश में बैन कर दो,ताकि अस्पतालों की दुर्दशा का सच्चाई जनता के सामने न पहुँच सके,इसीलिए ये पाबंदी लगाई जा रही है.अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने की बजाय नाकामी छुपाने में लगी है सरकार।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।