मयंक पाण्डेय अमेठी
थाना कमरौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सप्लायर गिरफ्तार
अमेठी। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.05.2020 को रात लगभग 11:30 वजे संदीप राय थानाध्यक्ष कमरौली मय हमराह व उ0नि0 हरदेव बहादुर सिंह चौकी प्रभारी इन्हौना थाना शिवरतनगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 अभियुक्त 1. शिवशंकर मिश्रा उर्फ कल्लू पुत्र गोकुल प्रसाद मिश्रा नि0 सिन्दुरवा थाना कमरौली व 2. विमल तिवारी उर्फ आशुतोष तिवारी पुत्र स्व0 गिरधारी लाल तिवारी नि0 ग्राम जुगराजपुर थाना शिवरतनगंज को ग्राम बनभरिया के पास समय करीब 11:30 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल चालक अभियुक्त शिवशंकर मिश्रा की तलाशी से 01 तमंचा 12 बोर जिसमें 01 अदद कारतूस भरा हुआ बरामद हुआ । मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अभियुक्त विमल तिवारी के हाथ में लिये झोले की तलाशी से 01 अदद अवैध पिस्टल व 02 अदद कारतूस 32 बोर, 01 अदद अवैध तमंचा, 05 अदद कारतूस 12 बोर, 02 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद कारतूस 315 बोर ( कुल 05 अवैध शस्त्र व 10 कारतूस) बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग अवैध पिस्टल व तमंचा बेचकर अपना शौक पूरा करते हैं व खर्चा चलाते हैं । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके । थाना कमरौली द्वारा विधिक कार्यवाही की गई
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।