ट्रक से कुचले मजदूरों के प्रति ओमप्रकाश राजभर ने दुख जताया, सरकार को भी चेताया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 14 May 2020

ट्रक से कुचले मजदूरों के प्रति ओमप्रकाश राजभर ने दुख जताया, सरकार को भी चेताया

लखनऊ ब्यूरो

ट्रक से कुचले मजदूरों के प्रति ओमप्रकाश राजभर ने दुख जताया, सरकार को भी चेताया

लखनऊ। कोरोना महामारी की मार सबसे ज्यादा गरीब और मजदूरों पर पड़़ रही है। रोजगार गवा चुके लाखों मजदूर अलग अलग क्षेत्रों से भूखे प्यासे पैदल ही अपने घरो के तरफ चल पड़े हैं। मन ज्यादा दुखी तब हो जा रहा है जब सूचना मिलती है की रास्ते में जा रहे मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। 
इसी प्रकार के एक दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा के पास बिहार जा रहे छः मजदूरों को बस से कुचलकर मौत की ख़बर सुनकर दुखी हूँ।ईश्वर इन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें, और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि सुनो सरकार भाषण बंद करो,पैदल चल रहे, मजदूरों को उनके घर भेजनें की व्यवस्था करो,

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।