संवाददाता:अरविन्द शर्मा
डीएम-एसपी ने अकबरपुर क्षेत्र का किया भ्रमण, दिये निर्देश
लाॅकडाउन का सख्ती के साथ कराया जाये पालन: डीएम
कानपुर देहात।जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने आज अकबरपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस बल एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे लगे पुलिस बल के लोगों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कहा कि सभी लोग मास्क, सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी करे तथा किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो अवगत करायी जाये।
जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि वह लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराएं और जो लोग इसका उल्लंघन करते पाए जाएं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को घरों मंे ही रहने को कहे तथा जो लोग बाहर जनपदों से आ रहे है उनकी जांच करायी जाये तथा उसकी सूचना कन्ट्रोल रूम में दे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकले तथा लाॅकडाउन का पालन करें। जो लोग घर से निकले तो पहले मास्क अवश्यक लगाकर ही निकले तथा अपने हाथों को सैनेटाइज अवश्यक करते रहे तथा सोशल डिस्टेसिंग का अवश्य पालन किया जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।