गोरखपुर के सदर सांसद पहुंचे मुम्बई के बोरीवली स्टेशन श्रमिकों का जाना हाल-चाल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 20 May 2020

गोरखपुर के सदर सांसद पहुंचे मुम्बई के बोरीवली स्टेशन श्रमिकों का जाना हाल-चाल

कृपा शंकर चौधरी

गोरखपुर के सदर सांसद पहुंचे मुम्बई के बोरीवली स्टेशन श्रमिकों का जाना हाल-चाल

सांसद रवि किशन ने  भोजन एव अन्य आवश्यक वस्तुओं को श्रमिकों में किया वितरित

गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन द्वारा क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने के दिशा में तन मन धन से कार्य किया जा रहा है।आज उनके द्वारा महाराष्ट्र के बोरीवली के रेलवे स्टेशन पर जाया गया जहां पर लगभग 1600 से ऊपर श्रमिक ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए थे  कुशलक्षेम जाना गया । साथ ही मजदूरों के गंतव्य स्थान जाने के लिए जिस ट्रेन का उपयोग होना था ट्रेन को वहां से निकलने तक वही रहे । सांसद रवि किशन ने उन सभी श्रमिक भाइयों का हालचाल जानने के साथ-साथ उन्हें कुछ जरूरी सामान या खाने की व्यवस्था भी किया और साथ ही उनके सकुशल घर पहुंचने के लिए प्रार्थना भी की । इस मुसीबत की घड़ी में साथ देने के लिए  सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री मोदी  और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया ।
रवि किशन ने कहा कि श्रमिकों का दर्द समझने और उनके लिए ट्रेन चलाने के घोषणा के लिये देश के रेल मंत्री पीयूष गोयल भी धन्यवाद के पात्र है।  सांसद रवि किशन के इस पहल का हर कोई स्वागत कर रहा है श्रमिक भी उनके इस पहल से  खुश नजर आए।

गौरतलब है कि गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन लाँकडाऊन के पहले ही मुंबई में किसी कार्य से गए थे किंतु सरकार द्वारा लाँकडाऊन के फैसले के कारण वही फसे रह गए। संसदीय क्षेत्र से दूर रहने पर भी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझते हुए उनके द्वारा कई सार्थक कदम उठाए गए जो प्रशंसनीय है। 

रवि किशन के द्वारा क्षेत्र के उन नागरिकों का डाटा इकट्ठा किया गया जो देश के अनेक राज्यों मेंं प्रवासी मजदूर बन कार्य किया जा रहा था और उनके द्वारा घरवापसी की चिंताएं बनी थी।डाटा को मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर मजदूरों की सहायता की गई और आज अधिकाशं मजदूर घर पहुंच गए हैं या पहुचने की कतार में है। इसके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल से भी मुलाकात की गई और अनेक राज्य के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख मदद की गुहार लगाई गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।