संसदीय क्षेत्र की जनता के हितार्थ रवि किशन की अच्छी पहल,सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 13 May 2020

संसदीय क्षेत्र की जनता के हितार्थ रवि किशन की अच्छी पहल,सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कृपा शंकर चौधरी

संसदीय क्षेत्र की जनता के हितार्थ रवि किशन की अच्छी पहल,सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

गोरखपुर। लाँकडाऊन के दरम्यान संसदीय क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहने वाले सांसद रवि किशन के पास जनता से दूरदराज फसें अपनो को वापस लाने की गुहार लगाई जा रही हैं। इसे देखते हुए रवि किशन के द्वारा नित नये उपाय  किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देश के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख मदद की अपेक्षा की गई है।


गौरतलब है कि सांसद रवि किशन ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कोरोना महामारी से लड़ने में उनकी भूमिका के लिए सराहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए एक दूसरे का सहयोग करने का आवाहन किया था इसके बाद पूरे देश के मुख्यमंत्रियों ने मिलकर इस लड़ाई को लड़ा और एक उत्साह पूर्वक परिणाम देखने को मिला सांसद रवि किशन ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  मैं गोरखपुर संसदीय क्षेत्र  का प्रतिनिधित्व करता हूं और आप लोगों के सहयोग की अपेक्षा से यह पत्र लिख रहा हूं उन्होंने कहा कि जो मजदूर लाकडाउन के कारण फंसे हुए हैं और वह अपने घर नहीं जा पा रहे हैं उनके लिए भोजन स्वास्थ और अन्य जरूरी सुविधाओं  और आवश्यकताओं का ध्यान दें, इसके लिए आपका में सांसद रवि किशन गोरखपुर आभारी रहूंगा
सांसद रवि किशन ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को इस कोरोना महामारी की लड़ाई में एकजुट रहने के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया है सांसद रवि किशन ने कहा कि जिस प्रकार आप सब ने एकजुटता दिखाते हुए इस महामारी से लड़ने  मैं देश का साथ दिया है इसी का कारण है कि हम इस महामारी को बहुत हद तक लगाम लगाने में कामयाब हुए हैं आप लोगों का सहयोग उन मजदूरों के लिए भी हो जो मजदूर बाहर फंसे हुए हैं और वह अपने घर नहीं आ पा रहे हैं उनके लिए समुचित व्यवस्था कराने की कृपा करें इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।