कृपा शंकर चौधरी
लाँकडाऊन से मुंबई में फसे गोरखपुर सांसद रवि किशन गोरखपुर पहुंचे
गोरखपुर। कोविड 19 कोरोना के कारण सरकार द्वारा देशव्यापी लाँकडाऊन के फैसले से गोरखपुर सांसद रवि किशन मुम्बई मे फस गए थे। अब घरेलू उडान शुरू होने पर वे आज अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में पहुंच गए है।
सांसद रवि किशन के मीडिया प्रभारी पवन दूबे द्वारा बताया गया की गोरखपुर पहुचने पर सदर सांसद रवि किशन ने एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश दिया।
आगे के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि माननीय सांसद गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह स्वर्गीय उपेंद्र शुक्ला जी के पैतृक आवास सरया तिवारी जाकर उनके परिवार जनों से मुलाकात कर स्वर्गीय उपेंद्र शुक्ला को श्रद्धांजलि देंगे।
गौरतलब है कि संसदीय क्षेत्र में न रहने के बाद भी रवि किशन के द्वारा क्षेत्र के जनता के हित में कार्य अनवरत जारी रहा है। प्रवासी मजदूरों की बात करें या संसदीय क्षेत्र के विकास की हर क्षेत्र में लाँकडाऊन का असर नही रहने का प्रयास किया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।