राकेश सिंह गोण्डा
मसकनवां में एबीवीपी ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)गोंडा की मसकनवां इकाई ने रविवार को कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।
एबीवीपी मसकनवां इकाई के नगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि पूरा विश्व इस महामारी से लड़ रहा है। इस लड़ाई में कोरोना योद्धा की तरह बन कर स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, एंबुलेंस चालक, ट्रक चालक, बस और रेल चालक सहित अन्य विभागों के कर्मचारी लोगों की इस महामारी से रक्षा करने के साथ जरूरी मदद कर सेवा कर रहे हैं। अपनी जान की परवाह न करते हुए ये लोग अपने दायित्व को निभा रहे हैं। इसके लिए कोरोना योद्धा सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि महामारी से जीतने का मूल मंत्र शारीरिक दूरी बनाए रखना और बार-बार हाथ धोना है। कार्यक्रम में मसकनवां इकाई के सह संयोजक संजय यादव ने युवाओं से कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सेवा और मदद के लिए अपने स्तर पर जो भी संभव प्रयास हो, किया जाना चाहिए। इस जंग को एकजुटता और एक दूसरे की मदद करते हुए नियमों का पालन करने से ही जीता जा सकता है। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य राजन गुप्ता व अन्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।