अमेठी की खास खबरें - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 30 May 2020

अमेठी की खास खबरें

मयंक पाण्डेय अमेठी

             अमेठी की खास खबरें

1-अमेठी जनपद के गौरीगंज अंतर्गत बरनाटीकर गाँव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इरसाद 19 वर्ष पुत्र इरसाद पुत्र गुलाम वारिस निवासी सकरावां गौरीगंज की मौत बाइक पर बैठा गुड्डू निवासी काजीपट्टी गम्भीर रूप से घायल।

परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केश दर्ज

इस सम्बंध में गौरीगंज कोतवाल परशुराम ओझा ने बताया  जल्द ही वाहन और चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

2-अमेठी के ककवा रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए गयाप्रसाद निवासी लोनियापुर के जेब से पर्स छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा,पकड़े गए चोर की पहचान विकाश उपाध्याय निवासी भावापुर गुडरी थाना पीपरपुर अमेठी के रूप में हुई।

4-अमेठी जिले के शिवरतनगंज अंतर्गत इन्हौना कस्बा निवासी मोहम्मद दाऊद मियां उर्फ समीर पुत्र लाल मियां(सपा नेता)लापता,केश दर्ज।

5-अमेठी जिले के शिवरतनगंज के गढ़ी मोहकम मजरे सातन का पुरवा गांव निवासी रुबीना बानो 30 वर्ष पत्नी चाँद बाबू का घर के अंदर लटका मिला शव।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।