गोण्डा : थाना खोडा़रे/छपिया का किया औचक निरीक्षण, दिऐ आवश्यक दिशा-निर्देश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 31 May 2020

गोण्डा : थाना खोडा़रे/छपिया का किया औचक निरीक्षण, दिऐ आवश्यक दिशा-निर्देश

राकेश सिंह गोण्डा 

थाना खोडा़रे/छपिया का किया औचक निरीक्षण, दिऐ आवश्यक दिशा-निर्देश


गोण्डा।आज दिनांक 31.05.2020 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री राजकरन नय्यर द्वारा थाना खोड़ारे, छपिया का औचक निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, एक्टीव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, मालखाना, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर के साफ-सफाई व पुरानी विवेचनाओं/लम्बित प्रार्थना पत्रो का अतिशीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गैर इरादतन हत्या,बलवा व अन्य शरीर सम्बन्धी अपराध,सम्पत्ति /भूमि विवाद के प्रार्थना पत्रो का तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए  ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु हिदायत किया गया व थाने पर आने वाले आगन्तुको के समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।