योगी राज में उत्तर प्रदेश बन गया है बलात्कार प्रदेश- अजय कुमार लल्लू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 13 May 2020

योगी राज में उत्तर प्रदेश बन गया है बलात्कार प्रदेश- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ ब्यूरो

योगी राज में उत्तर प्रदेश बन गया है बलात्कार प्रदेश- अजय कुमार लल्लू

आगरा में बलात्कार से मृतक पीड़िता को मिले शीघ्र न्याय- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ, 13 मई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुये कहा कि लॉकडाउन में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आंकड़ों में प्रदेश शीर्ष पर पहुँच गया है। अभी तक 150 से ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज हुये है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगरा के सैया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या किये जाने पर कड़ा रोष जताते हुये कहा कि योगी सरकार में अपराधी खुले आम घूम रहे है, अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है, आम आदमी सहमा हुआ है।
श्री अजय कुमार लल्लू ने पीड़िता मृतका के बलात्कारियो पर तुरंत करवाई की मांग की और प्रदेश सरकार से पीड़ित मृतका के परिजनों को समुचित आर्थिक मदद देने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।