लखनऊ ब्यूरो
ओम प्रकाश राजभर के मोर्चा में शामिल हुई अपना दल की कृष्णा पटेल
भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन कार्यकर्ता कार्यक्रम का सम्बोधन बलिया से हुआ।
मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री /राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभासपा ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि आज भागीदारी संकल्प मोर्चा में अपना दल कृष्णा पटेल भी शामिल हो गई है। इसके अलावा अपना दल द्वारा समर्थन पत्र को भी जारी किया।
अपने संबोधन मे ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र की सरकार को 6 साल से भटकी हुई हुई सरकार बताया और लाँकडाऊन डाउन मे ढील के बाद रेलवे में हुई गलतियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा चलती रेल को केंद्र सरकार ने लॉक डाउन में 40 दिन बन्द किया जब रेल को खोला गया तो वह भी भटक गई 6 दिन तक।
राजभर ने वित्त मंत्री सीतारमण के झूठ को बेनकाब करते हुए कहा कि वित्त मंत्री सीतारमन को जब झूठ बोलना होता है तो हिंदी नही आती अंग्रेजी में बोलती है, राहुल गांधी पर टिप्पणी के लिए हिंदी आ जाती है। उनके द्वारा भाजपा पर निशाना साधते हुए बताया गया कि बीजेपी एक झूठ बोलने की ट्रेनिंग सेंटर है, वित्त मंत्री का बयान आता है 71700 मीट्रिक टन दाल गरीबो में वितरण हो चुका है, किसी को पता तक नही, जो दाल मिला उनमे कंकड़ भी सरकार ने मिलवया ।
उत्तर प्रदेश सरकार पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार अब तक कि सबसे बड़ी घोटालेबाज सरकार है,मनरेगा में रात में जेसीबी से काम कराकर दिन में जॉब कार्ड पर पैसा का घोटाला हो रहा है। पुलिस की कार्यशैली पर उनहोंने उत्तर प्रदेश के थानों में 5000 से 10000 रेट मुकदमा दर्ज कराने के लिएहो गया है बताया ।
सपा ,बसपा को भी दूध का धुला न मानते हुए कहा कि सपा बसपा की सरकार 1000 गुना अच्छी थी कमसे कम 500 से 1000 रुपये में काम होता था। उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए राजभर ने कहा कि यूपी में गांजा पर प्रतिबंध होने के बाद भी 70 लाख साधुओं को गांजा दिया जा रहा है, उनकी जांच क्यो नही हो रहा, योगी की पुलिस सिगरेट पीनेवाले गरीब पर डंडा चलाती है, और साधुओं को गांजा मुहैया कराती है।24 महीने की बची सरकार है उसके पहले योगी जी मठ चले जायेंगे।
श्रमिक आयोग गठन 1966 का है, योगी जी गुमराह करने के लिये आयोग की दुहाई दे रहे है, 36 महीने में एक सुई की फैक्ट्री नही लगी 20 महीने में झूठ की फैक्ट्री लगेगी।
ओमप्रकाश राजभर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा के करोड़ो कार्यकर्ताओं को एलान किया कि डबल इंजन की सरकार का पोल खोलने के लिए 1 जून से 7 जून तक क्रमिक धरना काली पट्टी बांध कर अपने अपने गाँवो और घरों में दे । डबल इंजन की सरकार ने कोरोना के नाम पर 12,70,00000 लोगो का रोजगार छिना है,
जिसमे अकेले यूपी में 3 कडोड मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए है, जिनको रोजगार देने के बाजय 1 साल पर जश्न मनाया जा रहा है।
मोर्चा पर विश्वास जताते हुए राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा 2022 में बीजेपी की सरकार को उखाड़ कर सात समंदर पार फेकने में कामयाब होगी।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को इशारा करते हुए राजभर ने कहा कि बीजेपी अंधभक्तो को भारतीय झूठ पार्टी रूपी बैल से दूध मिलने की उम्मीद है, इसलिये उनका झंडा उठाये है, दूध की आस में अंधा बने है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।