कृपा शंकर चौधरी
सुप्रसिद्ध गायक नंदू मिश्रा ने R.S.S. के खाद्य वितरण शिविर में किया श्रमदान
कोरोना महामारी से लडा़ई की इस स्थिति में व्यक्तिगत से लेकर संघटन तक गरीब असहाय लोगों के मदद हेतु सावधानी से बढचढ कर हिस्सा ले रहे हैं।इसी क्रम में
मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा विगत कई दिनों से रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस स्टैंड के पास खाद्य वितरण शिविर चलाया जा रहा है जिसमें बाहर से आ रहे राहगीरों के लिए भोजन , पानी, दूध, शरबत ,बिस्किट, चप्पल ,फल , आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है । इस खाद्य वितरण शिविर में अनेक समाजसेवी अपने अपने इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर रहे हैं । इसी क्रम में गोरखपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक नंदू मिश्रा ने आज यहां आकर श्रमदान किया ।
शिविर का संचालन कर रहे रमाशंकर ( प्रदेश अध्यक्ष सहकार भारती ) ,नंदकिशोर शर्मा ( नगर कार्यवाह आर्य नगर ) राजाराम ( सह कार्यवाह) सौरभ मिश्रा ( भाग सह कार्यवाह ) अरुण सिंह ( जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जन मंच ) प्रभाकर शुक्ला , रविंद्र जायसवाल ( जिला प्रभारी राष्ट्रीय जनमंच ) पूरन गुप्ता आदि की उपस्थिति में उन्होंने स्वम राहगीरों से भरी बसों में पानी के बोरे , तहरी,भुजा , रेवड़ी आदि पहुंचाएं ।
नंदू मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा किए जा रहे इस कार्य को सराहनीय और अनुकरणीय बताया और कहा कि इस शिविर में आकर राहगीरों और असहाय लोगो की सेवा करके मुझे काफी आत्म संतुष्टि मिली, मैं यथासंभव हर प्रकार से इस शिविर की सहायता करूंगा और समय-समय पर आकर श्रमदान करता रहूंगा ।
.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।