कैलाश सिंह विकाश
ब्रम्हलीन योगीराज देवरहवा बाबा की मनी 30 वीं पुण्य तिथि
अस्सी स्थित देवरहवा बाबा आश्रम में सादगी पूर्वक मनायी गयी पुण्यतिथि
वाराणसी,19 जून। अस्सी स्थित देवरहवा बाबा आश्रम, द्वारिकाधीष मंदिर में ब्रम्हलीन संत योगीराज देवरहवा बाबा की 30 पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजन हुआ। आषाद मास के शुक्ल पक्ष की योगनी एकादशी पर देवरहवा बाबा की पुण्यतिथि पर आयोजन हुआ। लॉकडाउन की वजह से आश्रम में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सादगी पूर्वक बाबा की पुण्यतिथि मनायी गयी। प्रात:काल मंदिर के संत राम अभीलाष दास, राम अखंड दास, नारायण दास एवं रामदास महाराज ने बाबा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात आश्रम में रह रहे साधु संतो में भडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक स्वामी रामअभीलाष दास महाराज ने कहा कि ब्रम्हलीन योगीराज देवरहवा बाबा की पुण्यतिथि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के योगनी एकादशी को हर वर्ष धूमधाम से मनायी जाती है लेकिन इस बर्ष कोरोना के संक्रमण के चलते लॉकडाउन होने के कारण पुण्यतिथि सादगी पूर्ण ढंग से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मनायी गयी। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रामयश मिश्र ने किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।