कैलाश सिंह विकाश
66 वां बाबा काल भैरव जी के स्वर्ण रजत प्रतिमा शोभायात्रा स्थगित
वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी व्दारा 1954 में निर्मित स्वर्ण रजत प्रतिमा का 66वां शोभायात्रा वैश्विक कोरोना संकट के कारण स्थगित कर दी गई है। यह शोभा यात्रा अषाढ़ सुदी व्दितिया को निकाली जाती रही है। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के सभी पदाधिकारी , संरक्षक, सलाहकार, कार्यसमिति व सदस्य गण बाबा काल भैरव जी की पूजा अर्चना अपने आवास पर करेंगे। साथ ही बाबा काल भैरव जी से प्रार्थना करेंगे कि भारत कोरोनावायरस मुक्त हो जाय। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आशीर्वाद सिंह ने दी है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।