अरविंद शर्मा कानपुर
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण मित्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रूरा कानपुर देहात। पशु पक्षी पर्यावरण के प्रमुख अंग हैं इनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करनेवाले पर परमात्मा की कृपा सदैव बरसती है। सारी जमीन मानव ने लिखा ली बाकी जीव कहाँ जाएँ। बरगद, पीपल,पाकड़ लगाकर हम पक्षियों के लिए आजीवन स्वतः चलने वाले भण्डारे की व्यवस्था करके पुण्य का कार्य कर सकते हैं।उक्त बातें पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मंण्डी समिति रूरा में नन्हे मुन्ने बच्चों व राहगीरों के मन में पर्यावरण के प्रति प्यार भरते हुए कहीं। अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी पर्यावरण योद्धा सम्मान प्राप्त शिवम ने कहा कि सत्तर प्रतिशत पक्षियों का विलुप्त हो जाना गम्भीर चिंता का विषय है। पर्यावरण संरक्षण हम सबका मूल कर्तव्य है।जल जीव जंगल को बचाना होगा। झुंडों मेंं दिखने वाले पक्षी अकेले नजर आने लगे हैं।पशु पक्षियों का कौतूहल अन्तर्मन को आनन्ददित करनेवाला होता है इस अवसर पर पार्थ दीक्षित, प्रकुल्ल,शान्या, नवनीत कुमार, इन्द्रपाल कुशवाहा ,प्रदीप कुशवाहा, अर्चना ,दिव्यान्शु ,कैलाश नाथ पाल आदि ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।