राकेश सिंह गोण्डा
अवैध सागौन की लकडी लदे ट्रक को दबोचा
मनकापुर गोंडा: मनकापुर क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से स्थानीय जंगल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वन माफिया बेखौफ होकर हरे पेड़ों पर आरा चलाते हैं| बेशकीमती लकड़ियों को काटकर वन माफिया अन्य क्षेत्रों में ले जाकर बिक्री करते हैं| ताजा मामला बीती रात के मध्य रात्रि में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला है| कोतवाली के चंद कदम की दूरी पर एक 12 टायर ट्रक में सागौन के 23 बोटे लदे पाए गए| मुखबिर खास की सूचना पर मनकापुर पुलिस ने लकड़ी सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया |पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक चालक शहजाद पुत्र असगर निवासी भिटौरा थाना मनकापुर ने बताया है कि उक्त ट्रक व लकड़ी भिटौरा निवासी की है|वही टिकरी वन अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि प्रथम दृष्टया लकड़ी वन विभाग की है, मामले में वन अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।