मनकापुर में पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा , मौके से गौ तस्कर व ट्रक चालक फरार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 June 2020

मनकापुर में पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा , मौके से गौ तस्कर व ट्रक चालक फरार

राकेश सिंह गोण्डा

मनकापुर में पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा , मौके से गौ तस्कर व ट्रक चालक फरार

गोण्डा । मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर जिगना चौकी प्रभारी ने आधा दर्जन गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ कर मनकापुर पुलिस को सौपा।
मिली जानकारी के अनुसार मनकापुर थाना क्षेत्र के जिगना चौकी इंचार्ज दिवाकर मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ज्ञानीपुर जंगल के पास एक ट्रक सहित आधा दर्जन गोवंश को बरामद किया है। मौके से गौ तस्कर व ट्रक चालक फरार हो गए।

जिगना चौकी प्रभारी 14 चक्का ट्रक यूपी 47 टी 2988 सहित छ गोवंश को मनकापुर कोतवाली ले आए है।

सूत्र बताते हैं कि मनकापुर थाना क्षेत्र से गोवंश को लादकर बिहार के रास्ते बंगाल ले जा रहे थे।

गौ तस्करों का यह गोरखधंधा वर्षों से फल-फूल रहा है । जिस पर समय समय पर मनकापुर पुलिस ने अंकुश लगाने का भी प्रयास किया है लेकिन इस गोरखधंधे पर पूर्णता विराम अभी भी नहीं लग पाया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।