सांसद रवि किशन के कार्यालय पर निरंतर आ रहे है फरियादी, समस्या का निवारण करने का होता है प्रयास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 16 June 2020

सांसद रवि किशन के कार्यालय पर निरंतर आ रहे है फरियादी, समस्या का निवारण करने का होता है प्रयास

कृपा शंकर चौधरी

सांसद रवि किशन के कार्यालय पर निरंतर आ रहे है फरियादी, समस्या का निवारण करने का होता है प्रयास

गोरखपुर के सदर सांसद के कार्यालय पर निरंतर जन सुनवाई की जा रही है। लाकडाउन से लेकर अभी तक प्रतिदिन लोगों की समस्या का निदान करने के लिए सांसद रवि किशन  के नेतृत्व में जनता की समस्याओं के निदान के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है इसी के मद्देनजर आज गोरखपुर के सदर सांसद के कार्यालय पर समरेंद्र विक्रम सिंह सांसद प्रतिनिधि , पवन दुबे पी आर ओ ,सांसद गोरखपुर व कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता के द्वारा आज जन सुनवाई की गई और उनकी समस्या के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर  उनकी समस्या का निदान करने का पूरा प्रयास किया गया।
समरेंद्र विक्रम सिंह सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि आज भी लोगों की समस्या सांसद कार्यालय पर सुना गया और उसका त्वरित निदान करने का प्रयास किया गया। 
गौरतलब है कि संसदीय क्षेत्र के लोगों द्वारा अपनी समस्या को लेकर अपने नेता से निवारण की उम्मीद होती है और गरीब से लेकर अमीर तक समस्या लेकर अपने नेता तक पहुचता है। इस उम्मीद पर खरे उतरते हुए सांसद रवि किशन और कार्यालय द्वारा समस्या का त्वरित निवारण करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे लाँकडाउन के दरम्यान से अभी तक फरियादियों का आना निरंतर जारी है।



No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।