कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने फादर्स डे पर दी हार्दिक बधाई
माँ अगर छाँव तो पिता आशियाना - सांसद रवि किशन
गोरखपुर । सदर सांसद रवि किशन ने फादर्स डे के अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई दी है उन्होंने कहा कि पिता जिनके साथ होते हैं वह व्यक्ति दुनिया का सबसे सौभाग्यशाली होता है अभी कुछ ही दिन पहले हमने अपने पिता को खोया है वह गम हमें अपने बाबू जी के एक एक शब्दों को याद करके और बढ़ जाता है क्योंकि बाबू जी ने मुझे चलने की ताकत के साथ-साथ तरीका भी सिखाया था मैं अपने पापा को प्रेम से बाबूजी कहा करता था आज वह हमारे बीच नहीं है फिर भी ऐसा प्रतीत होता है कि वह हमारे साथ हर-पल हैं क्योंकि उनके सिखाएं हुए संस्कार को मैं अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूं अपने माता-पिता का सदैव आदर करते रहें क्योंकि माँ अगर छांव है तो पिता आशियाना एक बार फिर से फादर्स डे पर आप सब को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबू मेरे आज इनकी मार इनका ग़ुस्सा इनके दिए संस्कार का नतीजा मैं बन गया रवि किशन इनके जाने के बाद कही अकेला हो गया हूँ इनको सबमे ढूँढने लगा हूँ #HappyFathersDay 🙏 #happyfathersday 🙏बाबू जी प्यार से पापा को बाबू कहता था जो हमारे यहाँ पूर्वांचल कीं बोली है ।। माई बाबू ...आशीर्वाद बनावलेय रखा बाबू अकेल पड़ गायिली 🙏#happyfatheraday
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।