खंड शिक्षा अधिकारी भटहट द्वारा कोरोना संक्रमण नियमावली के लापरवाही पर शिक्षक संघ नाराज, पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों को कराया अवगत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 18 June 2020

खंड शिक्षा अधिकारी भटहट द्वारा कोरोना संक्रमण नियमावली के लापरवाही पर शिक्षक संघ नाराज, पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों को कराया अवगत

कृपा शंकर चौधरी

खंड शिक्षा अधिकारी भटहट द्वारा कोरोना संक्रमण नियमावली के लापरवाही पर शिक्षक संघ नाराज, पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों को कराया अवगत

गोरखपुर । कोविड 19 कोरोनावायरस संक्रमण नियमावली का शिक्षा विभाग के एक अधिकारी द्वारा धज्जियां उड़ाते हुए अधिक संख्या में लोगों की मीटिंग बुलाने और उपस्थित रहे एक शिक्षिका के पाज़िटिव पाए जाने से उतर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ गोरखपुर ने नाराजगी जताई है। संघ द्वारा पत्र के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित मंडलायुक्त और सहायक शिक्षा निदेशक से अनुरोध किया गया है कि जबतक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती संबंधित बीआरसी को बंद रखते हुए शिक्षकों की उपस्थिति पर रोक लगाई जाए ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
संघ के कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह ने बताया की मामला गोरखपुर के भटहट बीआरसी का है जहां खंड शिक्षा अधिकारी भटहट द्वारा एक मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें लगभग 50 लोगों की संख्या थी इसके अलावा उसी कार्यालय पर मानव सम्पदा व युडायस प्लस कार्य हेतु लगभग 30 की संख्या में अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित होने और उनमें से एक शिक्षिका के पाज़िटिव की रिपोर्ट से लोग काफी भयभीत हैं। इस दशा में संक्रमण और लोगों में न फैले को देखते हुए शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।

आखिर क्यों है भय

बीआरसी पर मीटिंग के दिन ही शाम के समय शिक्षिका के पति जो बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में थेरेपिस्ट है को कोरोना पाज़िटिव पाया गया बाद में शिक्षिका का सेंपल रिपोर्ट भी पाज़िटिव आया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।