मयंक पाण्डेय अमेठी
बाप ने की थी बेटी की हत्या
अमेठी । बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख पिता का गुस्सा सातवें आसामान पर पहुंचा, पीट-पीटकर हत्या करने के बाद हुआ फरार।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक पिता ने बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद अपना आपा खो दिया। गुस्साए पिता ने बेटी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना क जांच शुरू कर दी है। यह घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के बसावन दास तिलोई गांव की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार तिलोई गांव निवासी राम चन्दर गौतम की पुत्री रीतू (18) को पिता ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बेटी को ऐसी हालत में देखने के बाद पिता रामचंद्र ने गला रेतकर पुत्री को मौत के घाट उतार दिया। इस बात की भनक जब ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। आनन-फानन में मोहनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसओ मोहनगंज विश्वनाथ यादव ने बताया कि लड़की के पिता ने लड़की को आपत्तिजनक स्थित में देखकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।