बलरामपुर :तहसील गेट के सामने संदिग्ध अवस्था मे मृतक पाया गया युवक,परिवारीजनों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 June 2020

बलरामपुर :तहसील गेट के सामने संदिग्ध अवस्था मे मृतक पाया गया युवक,परिवारीजनों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल

बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट

तहसील गेट के सामने संदिग्ध अवस्था मे मृतक पाया गया युवक,परिवारीजनों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल


सादुल्लानगर- बलरामपुर जिले के थाना क्षेत्र सादुल्लानगर के ग्राम पंचायत सहजौरा निवासी अनवर अली उर्फ झिक्कन पुत्र बकरीदी की बुधवार को तहसील गेट उतरौला के सामने अज्ञात कारणों से मौत हो गई।जानकारी किए जाने पर मृतक की पत्नी नूरजहाँ ने बताया कि मेरे पति मंगलवार दोपहर को घर से बता कर निकले थे कि मैं उतरौला बैंक पर पैसा निकालने जा रहा हूँ।उसके बाद से वो रात्रि में घर नही लौटे और बुधवार को दोपहर तीन बजे के आसपास सूचना मिली कि वो तहसील गेट पर मृतक पड़े हुए है।जब से परिवारीजनों ने उनके मृतक होने की सूचना सुनी है तब से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही जानकारी किए जाने पर गाँव के कुछ अन्य लोगो द्वारा बताया गया कि मृतक नशे का आदि था।हो सकता है ज्यादा शराब पीने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई हो।उक्त घटना के संबंध में जब कोतवाली उतरौला के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक पाए गए युवक की पहचान अनवर अली उर्फ झिक्कन पुत्र बकरीदी निवासी सहजौरा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर के रूप में की गई है।मृतक के शव को जानकारी होने के आधार पर उसके परिजनों को सुपुर्द किया है।और घटना की छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।