राकेश सिंह गोण्डा
ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट
ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की मिलीभगत से सात वर्ष पहले मृत्यु हुए व्यक्ति का मास्टर रोल में काम के लिए प्रजेंट चढ़ाकर उसके खाते में भेजा पैसा।
विकास खंड बभनजोत निवासी अहमद रजा पुत्र छेदी खान निवासी नौव्वा गाव थाना खोडारे ने जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत किया है कि ग्राम पंचायत नौव्वा गाँव विकास खण्ड बभनजोत में मनरेगा के अंतर्गत मास्टर रोल 160 की वर्क आईडी 3147024053/wc/958486255823047594स्वीकृत दिनांक 10/02/2020 कार्य का नाम रमवापुर तालाब खोदाई /जिनोंद्वार कार्य दिनांक 28/४ /2020से 9 /5/2020 तक जो कराया गया उसके अंतर्गत जारी मास्टर रोल में स्वर्गीय मो0 अहमद पुत्र रजाउल्लाह जॉब कोर्ड संख्या up 47024053001/20को कार्य करते हुए उपस्थिति 12 दिन की बनाई गई है तथा रुपए 2412 का भुगतान भी किया जा चुका है जबकि मो0 अहमद सात साल पहले ही मृतक हो चुके है शासकीय हित मे जांच कराना आवश्यक है जिससे इसमे संलिप्त लोगो के खिलाफ मनरेगा के अंतर्गत कार्यवाही किया जा सके ।इस बाबत विकास खण्ड अधिकारी पन्ना लाल बभनजोत से फोन द्वारा जानकारी लिया गया तो उन्होंने उक्त प्रकरण की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी कर के जाँचो उपरांत उचित कार्यवाही करने की बात किए है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।