राकेश सिंह गोंडा
भैंस चराने गए बुजुर्ग की नाले में डूबने से हुई मौत
गोण्डा । घर से भैंस चराने निकले एक बुजुर्ग की घाघरा नदी के सोतिया नाला पार करते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची परसपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाराबंकी जनपद के थाना टिकैत नगर क्षेत्र के ग्राम बांसगांव निवासी बिहारी लाल यादव ने बताया कि उसके पिता संगमलाल (65) बुधवार की सुबह घर से भैंस चराने के लिए निकले थे।
वह भैंसों को लेकर गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के बहुवन मदार मांझेा स्थित घाघरा नदी के सोतिया नाला पार कर रहे थे। तभी सोतिया में गहरे पानीत में फिसलकर गिर गए। जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि संगमलाल के बेटे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम करनैलगंज ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली है, जांच के लिए मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजा गया है। जांच के बाद सहायता दिलाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।