राकेशो सिंह गोण्डा
भारी तबाही सरयू घाघरा के घटते जलस्तर के कारण 300 बीघे से अधिक जमीन काटकर किया नदी में समाहित
करनैलगंंज ,गोण्डा । सरयू (घाघरा) का जलस्तर तेजी से घट रहा है। तेजी से घट रहे जलस्तर से नदी के किनारे खाली पड़ी जमीनों को निगल रही है। 24 घंटे में घाघरा नदी खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर के बजाय अब 19 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई है। तेजी से घट रहे जलस्तर से सबसे अधिक नुकसान किसानों का हो रहा है। जहां घटता हुआ जलस्तर नदी के किनारे खाली पड़ी जमीनों को काटकर नदी में समाहित करती जा रही है।
ग्राम बेहटा, कमियार, परसावल एवं माझा रायपुर के पास नदी बांध से कुछ दूरी पर है। वहीं ग्राम बांसगांव के पास घाघरा सीधे बांध से टकराकर बह रही है। घाघरा नदी का घटना खतरनाक होता है और घटते हुए जलस्तर में कटान का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में बीते 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर के बजाय घटकर 19 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। जिसमें करीब 300 बीघा से अधिक जमीन काटकर नदी में समाहित कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते 4 दिनों से बारिश कम होने एवं पहाड़ी क्षेत्र में भी बरसात न होने के कारण विभिन्न बैराजों से पानी कम छोड़ा जा रहा है और लगातार डिस्चार्ज भी कम हो रहा है। ऐसी स्थिति में जलस्तर घट रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।