बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट
बलरामपुर के बेटे ने सी बी एस ई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 96% अंक अर्जित कर बढ़ाया जिले का मान
उतरौला- बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत अधीनपुर निवासी स्व0 नीरज सिंह के बेटे उज्ज्वल प्रताप सिंह ने नोएडा स्थित समरविलय इंटरनेशनल स्कूल में 96% अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की परीक्षा को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है।इस सफलता से रेहरा बाजार एवं छात्र के घर में खुशी का माहौल है।छात्र उज्ज्वल प्रताप सिंह कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से सी बी एस ई बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित जिले एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।छात्र उज्ज्वल प्रताप सिंह ने बताया कि मैंने यह उपलब्धि अपने गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन एवं लगन से पढ़ाई कर हासिल किया है।उज्ज्वल प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजन को दिया है।जिन्होंने हमें अपने मार्गदर्शन में यहां तक पहुंचाया है।आपको बता दें कि उज्ज्वल प्रताप सिंह के पिता स्व० नीरज सिंह रेहरा बाजार के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते है।छात्र उज्ज्वल प्रताप सिंह के चाचा पंकज सिंह जो ग्राम पंचायत अधीनपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य है और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति भी है।उन्होंने अपने भतीजे उज्ज्वल प्रताप सिंह के इस सफलता पर लड्डू खिलाकर उनका मुँह मीठा किया है।और खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस को लेकर उनके परिजन अनिल सिंह, सुनील सिंह,समीर सिंह (राजा),शानू सिंह ने भी लड्डू खिलाकर उनका मुँह मीठा किया है और उज्ज्वल प्रताप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।