बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट
सफाईकर्मी संघ उतरौला ने नगर पालिका के रवैए को लेकर हड़ताल कर जताया विरोध प्रदर्शन
उतरौला- नगर पालिका परिषद उतरौला के अधिकारियों की लापरवाही का ताज़ा मामला प्रकाश में आया है।बताते चले कि उतरौला में कल दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी।उसके बाद भी उन लोगो के संपर्क में आए हुए लोगों से नगरपालिका कार्य करवा रही है।जिस को लेकर रविवार को नगर पालिका परिषद में सभी सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर नाराजगी जाहिर की है।उन लोगो का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोगों को होम कोरन्टीन किया जाना चाहिए।जबकि नगर पालिका ने ऐसा नहीं किया है संपर्क में आए हुए लोगों से भी बेधड़क होकर कार्य कराया जा रहा है।जो एक गंभीर समस्या है अगर यह लोग इसी तरह सभी वार्डों में कार्य करेंगे तो आम लोगों के अंदर भी संक्रमण का खतरा फैल सकता है।वही उक्त सम्बंद में अधिशासी अधिकारी का कहना है कि 25 लोगों की सेम्पलिंग कराई गई थी।उन लोगों को कोरन्टीन किया जाएगा।वहीं दूसरी ओर सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु फौजी का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारी जान बूझ कर इन लोगों से काम करवा रहे हैं।जबकि यह जानते हैं कि जो सफाई कर्मी संक्रमित हुआ है उनके संपर्क में सभी सफाई कर्मी थे।ऐसी दशा में उनका खुलेआम सभी वार्डों में काम करना गंभीर रूप ले सकता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।