BASTI -पिता से नाराज होकर घर से भागे सिद्धार्थनगर के युवक को बरामद कर वाल्टरगंज पुलिस ने परिजनो को सैपा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 12 July 2020

BASTI -पिता से नाराज होकर घर से भागे सिद्धार्थनगर के युवक को बरामद कर वाल्टरगंज पुलिस ने परिजनो को सैपा

Alok chaudhary 
  •  बस्ती = बाल कटाने को पैसा ना मिलने पर नाबालिक युवक अपने पिता से नाराज होकर घर से निकल पड़ा और 24 घंटे मे पचास किलोमीटर की दूरी तय कर सिद्धार्थ नगर से बस्ती जनपद में प्रवेश कर गया वाल्टरगंज  पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सिद्धार्थनगर के भड़रिया बाजार  थाना भवानीगंज का रहने वाला मोनू पुत्र हिरई 11जुलाई को अपने पिता से बाल कटवाने के लिए पैसा मांगा और पिता ने मना कर दिया कि आज पैसा नहीं है कल दे दूंगा इसी बात से नाराज होकर अपने घर से पैदल ही निकल पड़ा और चलते हुए बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के बैडवा माता के मंदिर पर पहुंचकर रात गुजारने के बाद सुबह बस्ती कि ओर निकल पड़ा और सुबह औेसापुर के पास पहुंचा जहां पर बालक को देख कर दुकानदारों को शक हो गया और उसे रोककर पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डी के सरोज ने का0 सतीश कुमार पाण्डेय को मौके पर भेजा और मौके पर पहुचकर बालक अपने साथ थाने पर ले आए और जल जलपान कराने के उपरांत बालक से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम पता बताया जिस पर कांस्टेबल श्री पाण्डेय तत्काल परिजनों को सूचना दे दिया और परिजन थाने पर आकर अपने बच्चे को सही सलामत देख कर खुश हो गए और पुलिस की तारीफ करते नहीं थके। इस संबंध में थाना प्रभारी डी के सरोज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश के कर्म में ऑपरेशन मुस्कान का अभियान चल रहा है गुमशुदा बच्चों को लेकर जो सूचना मिलती है उस पर तत्काल कार्रवाई की जाती है आज सिद्धार्थ नगर के बच्चे को बरामद किया गया है और बालक के परिजनों को सौंप दिया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।